सीएम खट्टर ने चंडीगढ़ में किया एयर टैक्सी का उद्घाटन, ऑनलाइन होगी बुकिंग
Arvind Kumar
January 14th 2021 01:57 PM --
Updated:
January 14th 2021 02:41 PM
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चंडीगढ़-हिसार फ्लाइट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये 4 सीट का छोटा जहाज है और देश में पहली बार इस प्रकार का छोटा जहाज एयर टैक्सी के रूप में चलाया जा रहा है। आज पहले चरण में इसकी सेवा चंडीगढ़ से हिसार में शुरू की गई है। इसकी उड़ान लगभग 45 मिनट की होगी। इसकी बुकिंग ऑनलाइन होगी।