हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे, पंचकूला में बीजेपी तो सोनीपत में कांग्रेस का मेयर
Arvind Kumar
December 30th 2020 09:32 AM --
Updated:
December 30th 2020 03:34 PM
चंडीगढ़। हरियाणा में निकाय चुनाव में हुए मतदान की गणना जारी है। प्रदेश के विभिन्न काउंटिंग सेंटरों पर सुबह 8 बजे से मतगणना हो रही है। अभी तक कई नतीजे घोषित किए जा चुके हैं वहीं कई स्थानों पर काउंटिंग जारी है।
- पंचकूला: पंचकूला में बीजेपी की जीत, बीजेपी उम्मीदवार कुलभूषण गोयल 2057 मतों से जीते
- अंबाला: हरियाणा जन चेतना पार्टी की जीत, शक्ति रानी शर्मा बनी अंबाला की मेयर
- सोनीपत: मेयर चुनाव में कांग्रेस के निखिल मदान 13818 वोट से जीते
- पंचकूला वार्ड नं 2 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा ने हासिल की जीत, भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा ने 598 वोटों के मार्जिन से जीत की हासिल, कांग्रेस के प्रत्याशी अमन दत्त शर्मा को हराया। वहीं वार्ड नं 8 से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने हासिल की जीत, भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक 1000 से ज़्यादा वोटों के मार्जिन से विजयी हुए, कांग्रेस प्रत्याशी रविकांत स्वामी को हराया।
- रेवाड़ी। धारूहेड़ा निकाय चुनाव; निर्दलीय चेयरमैन उम्मीदवार कंवर सिंह विजयी हुए, 3048 मतों से जीते कंवर सिंह
- रेवाड़ी निकाय चुनाव; भाजपा उम्मीदवारों पर निर्दलीय प्रत्याशी भारी, मतगणना अभी जारी
- अंबाला: अंबाला पार्षद अपडेट वार्ड 1 हरियाणा जन चेतना पार्टी उम्मीदवार जीते, वार्ड 2 हरियाणा जन चेतना पार्टी के उम्मीदवार जीते, वार्ड 3 भाजपा के खाते में गया, वार्ड 4 में हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की जीत।
- रेवाड़ी: वार्ड नंबर 26 से मोनिका विजयी हुईं, वार्ड नंबर 18 से मनीष गुप्ता जीते।
- पंचकूला: पंचकूला वार्ड नं 6 से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज वाल्मीकि ने हासिल की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी पंकज वाल्मीकि ने 568 वोटों के मार्जिन से जीत की हासिल, भाजपा-जजपा गठबंधन की प्रत्याशी कविता बिडलान को हराया।
- पंचकूला: पंचकूला वार्ड नं 1 से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र लुबाना ने हासिल की जीत, भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र लुबाना 49 वोटों के मार्जिन से विजयी हुए, आजाद उम्मीदवार सुखदेव सिंह सूखा को हराया।
- रेवाड़ी: धारूहेड़ा निकाय चुनाव, निर्दलीय चेयरमैन उम्मीदवार कंवर सिंह विजयी हुए, 3048 मतों से जीते कंवर सिंह
- सिरसा: सिरसा वार्ड नम्बर 29 उपचुनाव नतीजे घोषित, हलोपा प्रत्याशी की निशा बजाज की हुई जीत, हलोपा प्रत्याशी निशा बजाज को मिले 1094 वोट, 422 वोटों से हुई जीत
- हिसार: उकलाना में नगर पालिका चेयरमैन के लिए सुशील साहू निर्दलीय जीते, जेजेपी-बीजेपी उम्मीदवार महेंद्र सोनी को हराकर जीते।
- उकलाना नगरपालिका चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। सभी निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।