हॉकी टीम को हरियाणा के गृहमंत्री ने दी बधाई, कहा- हर देशवासी आज झूम रहा है

By  Arvind Kumar August 5th 2021 11:43 AM

अंबाला। 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम द्वारा ओलंपिक में पदक जीतने पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हॉकी टीम के साथ साथ पूरे देश को बधाई दी है। गृह मंत्री अनिल विज ने आज पूरा मैच अपने दिनचर्या को कायम रखते हुए टी पॉइंट पर देखा और जैसे ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीत हासिल की तुरंत विज व उनके तमाम दोस्तों ने चक दे इंडिया और भारत माता की जय के नारे लगाए।

विज ने कहा कि भारत ने आखिरकार कर दिखाया। उन्होंने कहा कि यह ठीक है की गोल्ड मेडल ना मिलने की कसक है लेकिन ब्रांज मेडल लेकर 135 करोड़ देशवासियों का सर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऊंचा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- 29 साल पहले हुआ था फर्जीवाड़ा, अब जाकर हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें- रवि दहिया फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में

Tokyo Olympics 2020: Punjab to give Rs 1 crore each to hockey players from stateविज ने कहा कि आज हर देशवासी झूम रहा है, नाच रहा है, गा रहा है। इतनी बड़ी उपलब्धि इतने वर्षों बाद भारत को मिली है। विज ने कहा कि हमारे बाकी खिलाड़ी भी आगे बढ़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह देश का नाम रोशन करेंगे।

Related Post