JJP-AAP गठबंधन के तीन अन्य उम्मीदवारों का ऐलान, फरीदाबाद से लड़ेंगे जयहिंद (Video)

By  Arvind Kumar April 21st 2019 11:52 AM -- Updated: April 21st 2019 12:01 PM

नई दिल्ली। जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के गठबंधन ने हरियाणा के लिए तीन अन्य उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। गठबंधन ने अंबाला से पृथ्वीराज (Retd. DGP) (AAP), करनाल से एडवोकेट कृष्ण कुमार अग्रवाल (AAP) और फरीदाबाद से नवीन जयहिंद (AAP) को मैदान में उतारा है।

aap-jjp हरियाणा में जेजेपी 7 और आप 3 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी

गौरतलब है कि जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा में सीटों का बंटवारा किया है। जेजेपी 7 और आप 3 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी। जेजेपी के पाले में रोहतक,हिसार ,सिरसा, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, गुरुग्राम और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीटें आई हैं। वहीं आप के पाले में करनाल, फरीदाबाद और अंबाला लोकसभा सीट आई हैं।

यह भी पढ़ें : जेजेपी ने हरियाणा में उतारे चार उम्मीदवार, दुष्यंत खुद भी उतरे मैदान में

Related Post