26 फरवरी को कृषि मंत्री का घेराव करेगी किसान कांग्रेस

By  Arvind Kumar February 25th 2021 05:43 PM

नई दिल्ली। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि किसान आंदोलन के तीन महीने होने पर किसान कांग्रेस कृषि मंत्री का घेराव करेगी। कृषि मंत्रालय का घेराव कर किसानों के अधिकारों की मांग की जाएगी। थाली बजा कर सोई हुई बहरी सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा कि किसानों को नजरंदाज ना करे।

Kisan Congress 26 फरवरी को कृषि मंत्री का घेराव करेगी किसान कांग्रेस

किसान कांग्रेस के नेता ने कहा कि जब से तीन काले किसान कानून की बात हुई है तब से किसान कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है, ना जाने कितने धरने रैली किसान विरोधी कानूनों के विरुद्ध किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, अनंतनाग में कई आतंकी ढेर

यह भी पढ़ें- बलराज कुंडू के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड, सास के घर भी पहुंची IT की टीम

Kisan Congress 26 फरवरी को कृषि मंत्री का घेराव करेगी किसान कांग्रेस

सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि किसान कांग्रेस किसानों के अधिकारों और मांगों की लड़ाई जारी रखेगी। जब तक मोदी सरकार इन तीन काले कानूनों को वापिस नहीं लेती तब तक ना किसान पीछे हटेंगे और ना किसान कांग्रेस पीछे हटेगी।

Related Post