Advertisment

गधे को वोट दे दो पर किसान आंदोलन का साथ नहीं देने वाले को ना दें वोट: चढूनी

author-image
Arvind Kumar
New Update
गधे को वोट दे दो पर किसान आंदोलन का साथ नहीं देने वाले को ना दें वोट: चढूनी
Advertisment
टोहाना। किसान नेता गुरनाम चढूनी ने हरियाणा की जजपा व भाजपा पर जमकर वार किए। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को चाहिए कि देशद्रोही पार्टी को वोट ना दें। गुरनाम सिंह ने मंच के माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी का हर जगह बहिष्कार करेंगे वह बंगाल चुनाव में जाकर भी लोगों को इसकी सच्चाई बताएंगे कि इस देशद्रोही पार्टी को वोट ना दें।
Advertisment
publive-image Mahapanchayat in Tohana गधे को वोट दे दो पर किसान आंदोलन का साथ नहीं देने वाले को ना दें वोट: चढूनी दरअसल चढूनी टोहाना की अनाज मंडी में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस जब गांव में किसानों को गिरफ्तार करने और जांच करने आये तो उन्हें पकड़ कर बैठा ले उनको खाना आदि खिलाकर जिला पुलिस को सौंप देना। यह भी पढ़ें- ब्रिटेन के बाद अब दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील से भारत पहुंचा रूपांतरित कोरोना वायरस यह भी पढ़ें- 
Advertisment
किसान नेता बोले- जरूरत पड़ी तो एक फसल को आग लगा देंगे
Mahapanchayat in Tohana गधे को वोट दे दो पर किसान आंदोलन का साथ नहीं देने वाले को ना दें वोट: चढूनी
Advertisment
publive-imageमंच पर उन्होंने लगभग 15 मिनट महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों का प्रत्येक व्यक्ति को विरोध करना चाहिए। किसान व मजदूर को इकट्ठे होकर इस लड़ाई को लड़ना चाहिए। आज लड़ाई हिंदू-मुसलमान की नहीं है यह लड़ाई जिंदगी जीने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि हम जीवन की जंग को लड़ रहे हैं जिसमें हर व्यक्ति को अपना सहयोग देना होगा। Mahapanchayat in Tohana गधे को वोट दे दो पर किसान आंदोलन का साथ नहीं देने वाले को ना दें वोट: चढूनी publive-imageगुरनाम सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग किसान आंदोलन में साथ नहीं दे रहे हैं अगर वह वोट मांगने आते हैं तो उन्हें वोट न दे। इसकी बजाय किसी गधे को वोट डाल दे। इस महापंचायत के दौरान भारी संख्या में विभिन्न गांव से किसान यहां मौजूद हुए जिनमें महिलाओं की भी भारी संख्या मौजूद रहीं। किसान नेता ने महापंचायत में आई महिलाओं का धन्यवाद जताया। -
farmers-protest-news haryana-hindi-news farm-bills-2020 farmer-leader-gurnam-chadhuni mahapanchayat-in-tohana
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment