लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

By  Arvind Kumar April 28th 2019 02:48 PM -- Updated: April 28th 2019 02:49 PM

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। बिहार में आरएलएसपी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं बेगूसराय सीट में गिरिराज सिंह का मुकाबला कन्हैया कुमार से होगा। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पिता की छिंदवाड़ा सीट से मैदान में है। उनके ऊपर भी सबकी नजरें टीकी होंगी।

यह भी पढ़ें : यहां नेता जी नहीं उनका पुतला मांग रहा वोट, यकीन नहीं होता तो देखें वीडियो

वहीं पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट में बीजेपी केबाबुल सुप्रियो का तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन से मुकाबला है। उधर यूपी में साक्षी महाराज, कन्नौज से सपा नेता डिंपल यादव की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

Voting India इस चरण में कुल 8 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें : उमा भारती से साध्वी प्रज्ञा के बारे पूछा सवाल तो खुद को बताया ‘मूर्ख’

आपको बता दें कि इस चरण में कुल 8 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी। 71 सीटों में बिहार में 5, मध्यप्रदेश में 6, महाराष्ट्र में 17, ओडिशा में 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 7 और झारखंड की 2 सीटों पर चुनाव होगा। इसके साथ ही राज्य विधानसभा की 41 सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे।

यह भी पढ़ें : लोकसभा की 71 सीटों पर 9 राज्यों में सोमवार को होगा मतदान

Related Post