फरसा लेकर प्रेसवार्ता में पहुंचे नवीन जयहिंद, इसी को हाथ में लेकर हरियाणा में घूमेंगे
Arvind Kumar
October 9th 2019 03:32 PM --
Updated:
October 9th 2019 03:36 PM
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार जोरों पर है। हर सियासी दल और राजनेता अपनी-अपनी रणनीति से प्रचार में जुटा है। आम आदमी पार्टी भी हरियाणा के रण में कूद चुकी है। लेकिन आम आदमी पार्टी अलग तरीके से हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद अपने साथ फरसा रखकर प्रचार करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे वे लोगों को याद दिलाएंगे कि मौजूदा मुख्यमंत्री गर्दन काट मुख्यमंत्री हैं। अपनी गर्दन को बचाकर चलें, ये जनता को याद दिलाया जाएगा।