कल चंडीगढ़ में विधिवत रूप से कार्यभार संभालेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

By  Arvind Kumar July 22nd 2021 03:19 PM

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और चार कार्यकारी अध्‍यक्ष कल चण्‍डीगढ़ में पार्टी कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार संभालेंगे।

सूत्रों ने बताया है कि समारोह में शामिल होने के लिए मुख्‍यमंत्री अमरिन्‍दर सिंह को आमंत्रित किया जाएगा। कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्‍यमंत्रियों के भी समारोह में शामिल होने की उम्‍मीद है।

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त से पहले अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

यह भी पढ़ें- सीएम खट्टर बोले- कांग्रेस का खुद का इतिहास जासूसी का रहा है

पंजाब कांग्रेस में अभी सबकुछ सही नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू के प्रति कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी दूर नहीं हुई है। कैप्टन ने माफी मांगने के बाद सिद्धू से मिलने की शर्त रख दी है।

Related Post