लाठीचार्ज में घायल किसान से मिले निशान सिंह व दिग्विजय चौटाला

By  Arvind Kumar September 18th 2020 09:31 AM

कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव चिब्बा निवासी घायल किसान नत्था राम से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। जैसे ही दिग्विजय सिंह नत्था राम के घर पहुंचे तो उन्हें देखकर किसान नत्था राम एक दम से खिल उठे। इस मौके पर उनके साथ जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ केसी बांगड़, पार्टी के शाहाबाद से विधायक रामकरण काला भी मौजूद रहे।

दिग्विजय चौटाला ने घायल किसान का हाल जाना और घायल किसान के ईलाज के लिए 51 हजार रूपये दिए। नत्था राम से मिलकर जेजेपी नेता ने कहा कि उन्हें दुख है कि किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग नत्था राम के पांव में चोट लगी। उन्होंने कहा कि उनके मन में कई दिन से नत्था राम से मिलने की इच्छा थी, इसके चलते ही वे आज मिलने पहुंचे हैं।

Nishan Singh and Digvijay Chautala meet injured farmer

यह भी पढ़ें: किसानों के बाद युवाओं के हक में आए बलराज कुंडू

यह भी पढ़ें: हिमाचल अब सबके लिए खुला, नहीं करवाना होगा पंजीकरण

Nishan Singh and Digvijay Chautala meet injured farmer

नत्था राम ने भावुक होते हुए कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला में वे स्वयं चौ. देवीलाल को देखते हैं। उसे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हरियाणा खूब तरक्की की राह पर जाएगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि नत्था राम जैसे बुजुर्गों के विश्वास को वे कभी टूटने नही देंगें।

बता दें कि पीपली में प्रदर्शन के लिए जाते वक्त पुलिस लाठीचार्ज में नत्था राम की टांग में चोट आ गई थी। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इससे पहले महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी घायल किसान से मिल चुके हैं और उन्हें आर्थिक सहायता दे चुके हैं।

---PTC NEWS---

Related Post