बॉर्डर खोलने पर बोला विपक्ष, जयराम सरकार भरोसे नहीं राम भरोसे प्रदेश की जनता

By  Arvind Kumar September 16th 2020 04:53 PM

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब सभी लोगों को एंट्री मिल सकेगी। एंट्री के लिए अब किसी भी तरह की रेजिस्ट्रेशन नहीं करवानी होगी। बाहर से आने वाले लोगों को अब नेगेटिव रिपोर्ट लाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स ही लागू होंगी। राज्य के बाहरी रूटों पर बसें फिलहाल नहीं चलेंगी लेकिन आवाजाही बाकी किसी माध्यम से की जा सकती है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक ये फैसला लिया गया है।

उधर हिमाचल को सभी लोगों के लिए खोलने को लेकर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश की सरकार के साथ हिमाचल सरकार कारोना से निपटने के लिए नाकाम रही है। सरकार कन्फ्यूज्ड है। प्रदेश में कारोना के मामले 10 हज़ार को पार कर गए हैं। मौत का आंकड़ा 100 पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा कि जय राम सरकार के भरोसे नहीं बल्कि जनता राम भरोसे है। इसलिए हिमाचल की जनता अपना ख्याल खुद रखे।

यह भी पढ़ें: हिसार में दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई जान, 5 बुरी तरह से घायल

यह भी पढ़ें: हरियाणा से चंडीगढ़ के लिए बस सेवाएं बहाल, कोरोना लॉकडाउन के चलते थी बंद

Opposition on opening Himachal border Himachal Latest News

इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों की लगातार मांग के चलते पंजीकरण को ख़त्म किया गया है। केन्द्र की गाइडलाइंस के मुताबिक़ ही अब प्रदेश सबके लिए खुला है। पर्यटकों सहित दूसरे लोगों को नेगेटिव रिपोर्ट लाने की भी जरूरत नही है। सिर्फ अभी इंटर स्टेट बसें नही चलाई जाएंगी।

Opposition on opening Himachal border Himachal Latest News

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब उन्ही लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा जिनको सर्दी ज़ुखाम व बुखार के लक्षण होंगे। जिन लोगों के पास घर में अपनी सुविधाएं हैं उनको होम आइसोलेशन में भेजा जाएगा।

---PTC NEWS---

Related Post