खिलाड़ी गोल कर रहे हैं और विपक्ष सेल्फ गोल: पीएम मोदी

By  Arvind Kumar August 5th 2021 02:06 PM -- Updated: August 5th 2021 02:07 PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करीब 4 दशक बाद ये स्वर्णिम पल आया है। जो हॉकी हमारी राष्ट्रीय पहचान रही है, आज हमारे युवाओं ने उस गौरव को फिर से हासिल करने की तरफ देश को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारा देश, हमारे युवा भारत के लिए नई सिद्धियां हासिल कर रहे हैं। जीत का, गोल के बाद गोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो राजनीतिक स्वार्थ के चलते एक तरह से सेल्फ गोल कर रहे हैं। देश क्या हासिल कर रहा है, इससे इन्हें कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश क्या चाहता है, देश क्या हासिल कर रहा है, देश कैसे बदल रहा है इससे इनको कोई सरोकार नहीं। ये लोग देश का समय और देश की भावना दोनों को आहत कर रहे हैं। भारत की संसद का, ये लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से निरंतर अपमान कर रहे हैं। जो लोग सिर्फ अपने पद के लिए परेशान हैं, वो अब भारत को रोक नहीं सकते। नया भारत, पद नहीं पदक जीतकर दुनिया में छा रहा है।

यह भी पढ़ें- 29 साल पहले हुआ था फर्जीवाड़ा, अब जाकर हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें- रवि दहिया फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में

प्रधानमंत्री ने कहा कि नए भारत में आगे बढ़ने का मार्ग परिवार नहीं, बल्कि परिश्रम से तय होगा। इसलिए, आज भारत का युवा कह रहा है- भारत चल पड़ा है, भारत का युवा चल पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात उत्तर प्रदेश की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत के दौरान कही।

Related Post