5 विधानसभा क्षेत्रों के 5 बूथों पर हो रहा पुनर्मतदान

By  Arvind Kumar October 23rd 2019 09:41 AM

चंडीगढ़। हरियाणा में 5 विधानसभा क्षेत्रों के 5 बूथों पर आज पुनर्मतदान किया जा रहा है। मतदान प्रात: 7 बजे से शुरू हो गया है जो कि शाम 6 बजे तक होगा। पुनर्मतदान की जानकारी मिलते ही लोग दोबारा मतदान केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

voting 5 विधानसभा क्षेत्रों के 5 बूथों पर हो रहा पुनर्मतदान

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जींद जिले में उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 71, जिला झज्जर में बेरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 161, जिला नारनौल में नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 28, जिला रेवाड़ी में कोसली विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 18, जिला फरीदाबाद में पृथला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 113 पर कल यानी 23 अक्तूबर को पुनर्मतदान हो रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग ने पहले ही पूरी व्यवस्था कर ली थी।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में ईवीएम, वीवीपैट की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय घेरा

---PTC NEWS---

Related Post