पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें शिमला में किया गया याद

By  Arvind Kumar August 16th 2021 01:38 PM

शिमला। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज तीसरी पुण्यतिथि है। समूचा देश उनको आज याद कर रहा है। शिमला के रिज मैदान में बनाई गई अटल की प्रतिमा के सामने आज पूण्य पुष्प भेंट कर उन्हें याद किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने उनकी प्रतिमा के सामने पुण्य पुष्प भेंट किए। देश के प्रमुख नेताओं में से एक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्य, वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त, 2018 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 93 वर्ष के थे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए बताया कि उन्हें हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था और हिमाचल के लिए उन्होंने बहुत योगदान दिया था जिसका एक उदाहरण अटल टनल रोहतांग भी है।

वाजपेयी ने तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वह पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने 1998 और 2004 में देश की बागडोर संभाली। आपको बता दें देश उनके जन्मदिन (25 दिसंबर) को को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाता है। उन्हें 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि अफगानिस्तान में बदले हालातों के बीच हिमाचल के फंसे लोगों को वापस लाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक एक हिमाचली युवक के अफगानिस्तान मे फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसके संबंध मे विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी और उन्हे घर पहुचाने के प्रयास किए जायेंगे।

Related Post