सुखबीर सिंह बादल ने खोला घोषणाओं का पिटारा, पंजाब के लोगों को होगा फायदा

By  Arvind Kumar August 3rd 2021 04:34 PM -- Updated: August 3rd 2021 04:38 PM

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आज कई घोषणाएं कीं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉंफ्रेस में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल और बीएसपी गठबंधन का आगामी रोडमैप जनता के सामने पेश किया है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज पंजाब की जनता के लिए 13 ऐलान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में नीले कार्ड होल्डर महिलाओं को हर महीने दो हजार दिए जाएंगे। वहीं कृषि काम के लिए डीजल पर वैट को कम किया जाएगा। इसके अलावा सुखबीर सिंह बादल की ओर से पंजाब की जनता के लिए 10 लाख की मेडिकल स्कीम का वायदा भी किया गया है। यह भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा मामले में तोड़ी चुप्पी यह भी पढ़ें- महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल के घर बंटे लड्डू सुखबीर सिंह बादल ने 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली, एस.सी. स्कॉलरशिप फिर से लागू करने, स्टूडेंट कार्ड जारी करने जैसे कई महत्वपूर्ण ऐलान किए। साथ ही उन्होंने नौकरियों की भी घोषणा की। उन्होंने अगले 5 सालों में एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा प्रदेश के युवाओं से किया है। इसके साथ ही पंजाब में तीन कृषि कानूनों को लागू ना होने देने का ऐलान भी उन्होंने प्रेस कॉंफ्रेंस में किया है। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी कई आरोप लगाए। सुखबीर बादल ने कहा कि कैप्टन ने कई वादे पूरे नहीं किए हैं। स्कॉलरशिप घोटाला कांग्रेस की देन है। उन्होंने आगे कहा कि-'कैप्टन ने गुटका साहिब की झूठी कसम खाई है।' उन्होंने इस मौके पर आम आदमी पार्टी पर भी कई सवाक खड़े किए। केजरीवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि-'वह कहते कुछ और हैं, और करते कुछ और'।

Related Post