गृहमंत्री अनिल विज के ऑफिस से सीक्रेट दस्तावेज लीक, कर्मचारी रंगे हाथ दबोचा
Arvind Kumar
September 25th 2021 09:36 AM
चंडीगढ़। गृह मंत्री अनिल विज ने अपने ही स्टाफ के एक कर्मचारी को विभाग के दस्तावेज की सीक्रेसी लीक करने के मामले में पकड़वाया है।विज ने कर्मचारी की शिकायत हरियाणा के मुख्य सचिव विजन वर्धन से की। जिसके बाद मुख्य सचिव की शिकायत पर चंडीगढ़ सेक्टर- 3 पुलिस विज के कार्यालय पहुंची।