Sun, Sep 13, 2026
Whatsapp

4 महीने से वेतन नहीं मिलने से गुस्साए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 13th 2021 07:12 PM
4 महीने से वेतन नहीं मिलने से गुस्साए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

4 महीने से वेतन नहीं मिलने से गुस्साए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) फतेहाबाद में बीते 4 महीने से वेतन नहीं मिलने से गुस्साए जन स्वास्थ्य विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने सोमवार को विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों का गुस्सा फूटा और उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्यालय से बाहर निकालकर कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। तालाबंदी करने के बाद कर्मचारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कर्मचारी नेता इंदर सिंह ने बताया कि मई महीने से उन्हें सैलरी नहीं मिल रही है। इसको लेकर वह कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि उनकी 4 महीने की सैलरी रुकी हुई है लेकिन विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। यह भी पढ़ें- फंदे पर लटका मिला बैंक मैनेजर का शव, इलाके में फैली सनसनी यह भी पढ़ें- रहस्यमयी बुखार से 8 बच्चों की मौत, दर्जनों बच्चे अस्पताल में भर्ती इसी के चलते कर्मचारियों ने बीते शुक्रवार को अधिकारियों को सख्त चेतावनी भी दी थी लेकिन उसका भी कोई असर नहीं हुआ। अब विभाग के 300 के करीब कर्मचारियों का गुस्सा फूटा है और उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर तालाबंदी कर दी है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें उनकी सैलरी नहीं मिल जाती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK