Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा-भैयादूज पर कंफ्यूजन, ये है त्योहार की सही तारीख

Written by  Vinod Kumar -- October 21st 2022 01:49 PM
सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा-भैयादूज पर कंफ्यूजन, ये है त्योहार की सही तारीख

सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा-भैयादूज पर कंफ्यूजन, ये है त्योहार की सही तारीख

Govardhan Puja 2022 and Bhaiya Dooj 2022: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम 14 दिन का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। दिवाली एक पांच दिवसीय पर्व है, ये धनतेरस शुरू होकर भैयादूज (Bhaiya Dooj 2022) को समाप्त होता है। दीवाली के अगले दिन सूर्य-ग्रहण होने के कारण दिवाली, गोवर्धन (Govardhan Puja 2022) और भैयादूज को लेकर लोगों में कंफ्यूजन बना हुआ है।
पंचांग के अनुसार 23 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। 24 को चतुर्दशी होगी, लेकिन शाम 5:27 पर अमावस्या शुरू हो जाएगी, इसी कारण इस बार छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली 24 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी। 25 अक्तूबर से सूर्य-ग्रहण रहेगा। सूर्यग्रहण का सूतक 25 अक्तूबर की सुबह 4.29 से शुरू हो जाएगा, इसलिए इस दिन कोई त्योहार नहीं मनाया जाएगा।
25 को सूर्यग्रहण के कारण 26 को सुबह से दोपहर तक प्रतिपदा तिथि रहेगी, इसी के चलते गोवर्धन का त्योहार 26 और भैयादूज 27 अक्तूबर को मनाई जाएगी।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में द्वितीया के दिन भैया दूज के साथ ही भगवान चित्रगुप्त का भी पूजन किया जाता है। इस दिन मनुष्यों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले यमराज के सहयोगी भगवान चित्रगुप्त के साथ ही उनके प्रतीक कलम, दवात का पूजन भी किया जाता है।
 

Top News view more...

Latest News view more...