Mon, Dec 15, 2025
Whatsapp

लुधियाना में कुत्ते पर बरसाईं लाठियां, बरछा मार फाड़ा फेफड़ा, FIR दर्ज

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- January 08th 2024 02:35 PM
लुधियाना में कुत्ते पर बरसाईं लाठियां, बरछा मार फाड़ा फेफड़ा, FIR दर्ज

लुधियाना में कुत्ते पर बरसाईं लाठियां, बरछा मार फाड़ा फेफड़ा, FIR दर्ज

ब्यूरो: एक तरफ जहां अमृतसर में कड़कड़ाती ठंड में एक महिला द्वारा आवारा कुत्तों की सेवा की जा रही है। वहीं लुधियाना में एक कुत्ते को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। एक शख्स ने बेजुबान पर ऐसा कहर ढाया कि उसकी हालत गंभीर हो गई है। घटना लुधियाना के प्रतापपुरा स्थित दशमेश कॉलोनी की है। जहां एक शख्स ने आवारा कुत्ते (स्ट्रीट डॉग) को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस शख्स को सनकी कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि उसने हाड़ कंपा देने वाली ठंड का भी लिहाज नहीं किया। आवारागर्दी करने वाले शख्स के उत्पात मचाने की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसकी बुरी हरकत कैद हो गई। 

बताया जा रहा है कि कुत्ते की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने शख्स की कार का कवर फाड़ दिया था। कवर फटने से कार मालिक को इतना गुस्सा आया कि उसने कुत्ते को लोहे की रॉड से पीटा। बेजुबां पर दरिंदगी करने वाले इस शख्स का नाम हरभजन सिंह बताया जा रहा है। इस शख्स ने कुत्ते को इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बेजुबान के सीने पर भी कई गोलियां लगी हैं। 


इस मौके पर आसपास के लोगों (एनिमल लवर) ने उसे रोकने की कोशिश भी की। लेकिन उसने किसी की परवाह नहीं की और कुत्ते को पीटता रहा। जब भी कुत्ता उस क्रूर व्यक्ति से दूर भागने की कोशिश करता तो वह उसे पीछे दौड़ा कर डंडे से पीट देता। लोहे की कील वाली रॉड से जमकर पिटाई के कारण कुत्ते के फेफड़े भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

कुत्ते के साथ क्रूरता की इस घटना की जानकारी जब इलाके के लोगों ने हेल्प फॉर एनिमल्स संस्था को दी, जिसके बाद संस्था के कर्मचारी पहुंचे और कुत्ते को पशु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। कुत्ते की हालत गंभीर बनी हुई है। 

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK