Sun, May 25, 2025
Whatsapp

अपने आखिरी ग्रैंड सलैम में हार के बाद रो पड़ी सानिया मिर्जा, स्टेडियम में दर्शकों के भी निकले आंसू

भारत की टेनिस स्टार ने अब टेनिस कोर्ट में नजर नहीं आएंगी। सानिया मिर्जा ने भारत में टेनिस को नई उंचाइयों पर पहुंचाया। शुक्रवार को अपने करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेला। आखिरी मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में स्टेफनी और मातोस की जोड़ी से सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 27th 2023 11:21 AM -- Updated: January 27th 2023 11:27 AM
अपने आखिरी ग्रैंड सलैम में हार के बाद रो पड़ी सानिया मिर्जा, स्टेडियम में दर्शकों के भी निकले आंसू

अपने आखिरी ग्रैंड सलैम में हार के बाद रो पड़ी सानिया मिर्जा, स्टेडियम में दर्शकों के भी निकले आंसू

Australia Open 2023 : भारत की टेनिस स्टार ने अब टेनिस कोर्ट में नजर नहीं आएंगी। सानिया मिर्जा ने भारत में टेनिस को नई उंचाइयों पर पहुंचाया। शुक्रवार को अपने करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेला। आखिरी मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में स्टेफनी और मातोस की जोड़ी से सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पहले ही टेनिस से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 उनका आखिरी ग्रैंड सलैम था। सानिया मिक्स्ड डबल्स के फाइनल तक पहुंची। उन्होंने अपनी जोड़ी रोहन बोपन्ना के साथ बनाई थी। फाइनल में हार के बाद सानिया मिर्जा के आंसू छलक पड़े।


फाइनल में सानिया मिर्जा और उनके जोड़ीदार रोहन बोपन्ना की टक्कर ब्राजील के स्टेफनी Luisa Stefani और मातोस (Rafael Mataos) से थी। सानिया और बोपन्ना की जोड़ी 6-7(2) 2-6 से ये मुकाबला हार गई। हार के बाद सानिया मिर्जा भावुक हो गईं। उनके जोड़ीदार ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अब सानिया मिर्जा टैनिस कोर्ट में नजर नहीं आएंगी।

मैच के बाद दर्शकों के सामने माइक पर सानिया के आंसू छलक गए। उनके आंसू देखकर फैन्स भी भावुक हो गए। स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने सानिया को चियर्स कर उन्हें हौंसला दिया। सानिया रनर-अप ट्रॉफी लेने के बाद माइक पर गईं तो स्टेडियम में बैठे लोग उनके सम्मान में अपनी सीट पर खड़े हो गए। माइक पर बोलते समय सानिया भावुक होकर रो पड़ीं।  

उन्होंने कहा, 'मेरा प्रोफेशनल करियर मेलबर्न से ही 2005 में शुरू हुआ था। ग्रैंड स्लैम करियर को अलविदा कहने के लिए इससे अच्छी जगह हो ही नहीं सकती थी। माफी चाहूंगी। अपने आंसू पोंछते हुए सानिया ने कहा, 'यहां जब सेरेना विलियमस के खिलाफ खेली थी तो 18 साल की थी। 18 साल पहले ही कैरोलिना के खिलाफ खेली। यहां खेलना हमेशा मेरे लिए सम्मान की बात रही। यह मेरे घर जैसा है।' 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK