Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

india covid update: भारत में आज भी कोरोना के मामलों में आई गिरावट, मौतों का आंकड़ा भी स्थिर

Written by  Vinod Kumar -- August 28th 2022 10:42 AM
india covid update: भारत में आज भी कोरोना के मामलों में आई गिरावट, मौतों का आंकड़ा भी स्थिर

india covid update: भारत में आज भी कोरोना के मामलों में आई गिरावट, मौतों का आंकड़ा भी स्थिर

india covid update: भारत में बीते 2 दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। देशभर में आज कोरोना के 9,436 नए मामले सामने आए हैं और 41 लोगों की मौत हो गई। बीते दिन भी देश में कोरोना के 9,520 नए मामले सामने थे, जबकि 41 लोगों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय एक्टिव केस लोड 90 हजार से कम हो गया है। भारत में इस समय एक्टिव केस 86,591 हैं। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.22 प्रतिशत हैं। एक्टिव केस में बीते 24 घंटे में 720 मामलों की कमी दर्ज आई है। भारत में अब तक कोरोना के 4,43,98,696 मरीज मिल चुके हैं। इसमे 5,27,597 लोगों की मौत हुई है, जबकि 4,37,93,787 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। भारत में इस समय रिकवरी रेट 98.59 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि देश में डेली पॉजिटिविटी रेट इस समय 4.15 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटि रेट 3.59 प्रतिशत है।  


Top News view more...

Latest News view more...