Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

बाढ़ ने तोड़ी किसानों की कमर, हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण जलमग्न हुई फसलें

Written by  Vinod Kumar -- September 27th 2022 12:39 PM
बाढ़ ने तोड़ी किसानों की कमर, हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण जलमग्न हुई फसलें

बाढ़ ने तोड़ी किसानों की कमर, हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण जलमग्न हुई फसलें

यमुनानगर/जोगेंद्र सिंह: हथिनीकुंड बैराज से करीब 3 लाख क्सूयिक पानी छोड़े जाने से इंद्री हलके में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। हजारों एकड़ में खड़ी धान की फसल पानी में डूबने से बर्बाद हो गई है। फसल खराब होने के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों के मुतबिक उन्हें इस बारे में पहले कोई सूचना नहीं दी गई, जिससे उनकी डीजल इंजन मोटर और अन्य सामान भी पानी में डूब गया। नुकसान के बाद किसान अब काफी परेशान हैं। किसान अपनी फसल और अपने सामान को बचाने के लिए जान जोखिम में डाल कर खेतों में जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी प्रकार के कोई भी प्रबंध नहीं किए गए हैं| किसानों का कहना है कि लगातार चल रही बरसात से पहले ही किसानों की फसलों में पानी खड़ा हो गया था। अब बाढ़ ने हालात और खराब कर दिए। फसलें बर्बाद हो गई हैं। यमुना नदी की आई बाढ़ से फसलों के खराब होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें छाई हुई हैं| वहीं, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने मौके पर पहुंचकर किसानों को आश्वासन दिया कि खराब फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाई जाएगी और जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं उन किसानों को मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...