Thu, Jun 12, 2025
Whatsapp

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में शुरू किया सदस्यता अभियान, 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को हरियाणा में एक मेगा सदस्यता अभियान शुरू किया, जिसके तहत अगले एक महीने में 10 लाख सदस्य बनाने की योजना है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Shivesh jha -- March 12th 2023 11:41 AM
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में शुरू किया सदस्यता अभियान, 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में शुरू किया सदस्यता अभियान, 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को हरियाणा में एक मेगा सदस्यता अभियान शुरू किया, जिसके तहत अगले एक महीने में 10 लाख सदस्य बनाने की योजना है। आप के वरिष्ठ नेता और पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता महीने भर चलने वाले सदस्यता अभियान के दौरान राज्य के कोने-कोने को कवर करेंगे। 

गुप्ता ने कहा कि कि हमारा लक्ष्य एक महीने के भीतर 10 लाख नए सदस्य बनाना है। आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि पार्टी के स्वयंसेवक हर कस्बे और गांव में जाएंगे। लोग मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी सदस्य बन सकते हैं, जिसे इस उद्देश्य के लिए लॉन्च किया गया है।


पार्टी का हर कार्यकर्ता हर गाँव और हर वार्ड में जाएगा। अगले एक महीने में आम आदमी पार्टी की नीतियों को राज्य के हर व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कवर किया जाएगा। मोबाइल नंबर 76500-88000 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा के राजनीतिक परिदृश्य में आम आदमी पार्टी ही एकमात्र व्यवहार्य विकल्प है, जहां लोग अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और अच्छी नौकरी के अवसर चाहते हैं।

उन्होंने राज्य की भाजपा-जजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में राज्य में अपराध, नशाखोरी और बेरोजगारी बढ़ी है। लॉन्च के मौके पर पार्टी नेता अशोक तंवर और निर्मल सिंह भी मौजूद थे।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK