Thu, May 2, 2024
Whatsapp

हिमाचल में कहीं भारी बर्फबारी, कहीं मूसलाधार बारिश, तापमान में भारी गिरावट

हिमाचल प्रदेश के ऊँची पहाड़ियों में तेज बर्फ़बारी हुई है, बाकी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश जारी है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुसान हुआ है।

Written by  Jainendra Jigyasu -- March 21st 2023 09:52 AM -- Updated: March 21st 2023 03:35 PM
हिमाचल में कहीं भारी बर्फबारी, कहीं मूसलाधार बारिश, तापमान में भारी गिरावट

हिमाचल में कहीं भारी बर्फबारी, कहीं मूसलाधार बारिश, तापमान में भारी गिरावट

हिमाचल प्रदेश के ऊँची पहाड़ियों में तेज बर्फ़बारी हुई है, बाकी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश जारी है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुसान हुआ है। येलो अलर्ट के बीच सोमवार को रोहतांग, शिकारी देवी, भरमौर, कुफरी, नारकंडा समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। शिमला के कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और चौपाल के खिड़की में 2 इंच तक बर्फ गिरी। सिरमौर जिले के चूड़धार में 6 इंच तक बारिश हुई है। ऊंचे इलाकों में हिमपात और अन्य इलाकों में ओलावृष्टि से प्रदेश में शीतलहर चलनी शुरू हो गई है।मंडी की बल्ह घाटी के भंगरोटू स्कूल में बिजली गिरने से आईटी शिक्षक बेहोश हो गईं।  

 तीन दिनों से बंद उदयपुर-पांगी मार्ग बहाल होने के चार घंटे के बाद हिमस्खलन होने से दोबारा बंद हो गया है।  प्रदेश के कई इलाकों के तापमान में भारी गिरावट की वजह से फलों की फ्लावरिंग और सेटिंग पर बुरा असर पड़ा है। प्रदेश में 2 दिन से कई शहरों में हो रही बारिश हो रही है। इससे किसान-बागवानों ने राहत की सांस ली है,क्योंकि प्रदेश में मार्च के पहले 19 दिन में सामान्य से 73 फीसदी कम बारिश हुई। इसका किसान-बागवानों की फसलों पर बुरा असर पड़ा है। 


सिरमौर के ट्रांसगिरि क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों में ब्लैकआउट हो गया है।  तांदी-पांग-संसारीनाला सड़क पर तिंदी-श्योर के बीच हिमस्खलन की घटना से पांगी के लोगों को संपर्क लाहौल के साथ कुल्लू-मनाली से कट गया है। प्रदेश भर में 23 सड़कें और 5 पेयजल योजनाएं सोमवार शाम तक ठप रहीं। 

अटल टनल रोहतांग होकर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चलती रही। बारिश से बागबानों और किसानों को अब नुकसान का डर सता रहा है। सब्जियों के लिए अधिक बारिश ठीक नहीं है। सेब सहित गुठलीदार फलों की फ्लावरिंग में भी अधिक बारिश ठीक नहीं है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि बारिश होने से गेहूं की फसल को काफी लाभ होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई भागों में 24 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...