Thu, Nov 13, 2025
Whatsapp

रानियां से कांग्रेस उम्मीदवार सर्व मित्र कंबोज ने री-काउंटिंग की उठाई मांग, वेरिफिकेशन के लिए बुलाए गए कंबोज

रानियां विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सर्व मित्र कंबोज ने रानियां विधानसभा सीट पर कई बूथों की दोबारा से गिनती की मांग की थी, जिसे चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है और अब कंबोज को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है

Reported by:  Suren Sawant  Edited by:  Baishali -- January 08th 2025 03:08 PM
रानियां से कांग्रेस उम्मीदवार सर्व मित्र कंबोज ने री-काउंटिंग की उठाई मांग,  वेरिफिकेशन के लिए बुलाए गए कंबोज

रानियां से कांग्रेस उम्मीदवार सर्व मित्र कंबोज ने री-काउंटिंग की उठाई मांग, वेरिफिकेशन के लिए बुलाए गए कंबोज

सिरसा: पिछले साल 2024 के अक्टूबर महीने में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल नहीं करने पर अब कांग्रेस ने अब EVM की जांच की मांग तेज कर दी है. हालाँकि कांग्रेस की और से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा सहित कांग्रेस के तमाम विधायक , सांसद और नेतागण आरोप लगा रहे है कि भाजपा ने EVM में गड़बड़ी कर सरकार बनाई है। इसी कड़ी में सिरसा जिले के रानियां से कांग्रेस के उम्मीदवार सर्वमित्र ने भी शिकायत देकर रानियां हल्के में री-काउंटिंग की मांग की है।

गौरतलब है कि हरियाणा में अक्टूबर माह में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव  में जहां भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था. वहीं, कई सीटों पर कांग्रेस पार्टी के कई प्रत्याशियों की बहुत कम अंतर से हार हुई थी. ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत दी थी और दोबारा काउंटिंग की अपील की थी. इसी के चलते सिरसा जिले की रानियां विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सर्व मित्र कंबोज ने रानियां विधानसभा सीट पर कई बूथों की दोबारा से गिनती की मांग की थी, जिसे चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है और अब कंबोज को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है।

दरअसल, रानियां सीट पर विधानसभा चुनाव के दौरान कड़ा मुकाबला देखने को मिला था और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने जीत हासिल की थी. यहां पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सर्वमित्र दूसरे नंबर पर रहे थे और वह 4191 वोटों से हारे थे.


कांग्रेस प्रत्याशी सर्व मित्र कंबोज ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग से कुछ बूथों पर गड़बड़ी की आशंका थी और दोबारा काउंटिंग की मांग की थी. इसके लिए बाकायदा निर्धारित फीस भी जमा करवाई गई है. उधर, जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है कि कुछ ही दिनों में रानियां हलके के 9 बूथों की दोबारा वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है. 



गौरतलब है कि रानियां हलके से इनेलो और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला हुआ. इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला की जीत हुई थी, दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी सर्व मित्र कंबोज और तीसरे नंबर पर आजाद प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला रहे थे. भाजपा प्रत्याशी शीशपाल कंबोज को चौथा स्थान मिला था।

- With inputs from our correspondent

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK