पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने अखिलेश से की मुलाकात, मुलायम सिंह निधन पर प्रकट किया शोक
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने उनके निवास स्थान सैफई पहुंचे। सुखबीर बादल ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर मुलायम सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुखबीर बादल ने मुलायम सिंह की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित किए। सुखबीर सिंह बादल ने टविटर पर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'भारतीय राजनीति में नेता जी के योगदान और वंचितों को सशक्त बनाने के प्रयासों को याद किया। नेता जी के परिवार और उनके समर्थकों को शक्ति प्रदान करने के लिए गुरुसाहिब से प्रार्थना की।
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल ने कहा कि उनके पिता प्रकाश सिंह बादल और मुलायम सिंह यादव के बीच नजदीकी संबंध थे। उन दोनों ने एक साथ मिलकर संघर्ष किया। उनके जाने से देश को बड़ी क्षति हुई है। नेता जी ने पूरा जीवन संघर्ष में बिताया है। मुलायम सिंह किसानों की आवाज थे। उन्होंने दिन रात गांव गांव जाकर गरीबों की समस्या को समझा और उनकी लड़ाई को लड़ा। उनके निधन से उन्हें दुख हुआ, इसलिए पंजाब से हम यहां आए थे। उम्मीद है कि अखिलेश यादव भी पिता के कदमों पर चलकर कमजोरों की लड़ाई लड़ेंगे।Visited @yadavakhilesh to share his grief at the passing away of Sh Mulayam Singh Yadav ji. Recalled Neta Ji's contribution to Indian Politics & efforts to empower the underprivileged. Prayed to Gurusahab for granting strength to Neta Ji's family & followers.@samajwadiparty pic.twitter.com/3QvDDguwBX — Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) October 15, 2022