Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2021

Written by  PTC NEWS -- October 19th 2021 12:07 AM -- Updated: October 18th 2021 11:11 PM
आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2021

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2021

Forecast for 19th Oct 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152, 40532026 मेष आप प्रसिद्धि पाने की ललक में कड़ी मेहनत कर रहे हैं,जल्द ही कोई पुरस्कार या सम्मान मिलने वाला है। आप उन चंद लोगों में से हैं जिसे कैंपस प्लेसमेंट मिला है ,इसके लिए एक धमाकेदार पार्टी तो होनी चाहिए। प्रॉपर्टी खरीदते समय सतर्क रहें,जिस के मालिकाना हक वाले पेपर पर आपको डाउट हो रहा उसे मना कर दें। खाने पीने की उन चीजों से परहेज रखें जो आपकी सेहत पर बुरा असर डालती है,थोड़ा दृढ बनने की जरुरत है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : बेबी पिंक वृष फिटनेस के लिए किया गया प्रयास आपके शारीरिक ही नहीं मानसिक स्तर पर भी काम करता है। एक नियोक्ता के रुप में आपको ऐसा माहौल बनाना चाहिए कि वो अपना बेस्ट देने को उत्साहित रहें। पढाई में आपके रिकार्ड को देखते हुए मनपसंद नामी कॉलेज में एडमिशन मिल जाने की उम्मीद है। समय आ गया है कि अपनी लाइफ को किसी खास दिशा में ले जाने के लिए बदलाव करना होगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : ऑफ व्हाइट मिथुन व्यवसायियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा ,कोई नया वेंचर लांच किए जाने की संभावना है। दिमाग अन्य जगह भटकने न पाए इसके लिए अब आप नियमित कॉलेज जाना शुरु कर सकते हैं। ऑनलाइन किसी सामान को खरीदना आपका पैसा और समय दोनों बचाने वाला है,अच्छा अनुभव होगा। भले ही आपको बाहर जाना पसंद नहीं ज किसी रिश्तेदार या दोस्त के प्रेशर पर निकलना पड़ सकता है। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है,आप इसे बरकरार रखने के लिए प्रयास जारी रखेंगे। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : फिरोजा कर्क बॉस काम परखने के लिए कार्यस्थल तक आ सकता है,आप उसे प्रभावित कर भेजने का प्रयास करेंगे। परीक्षा से पहले फैक्ट पर अच्छे से काम करने की वजह से अपने समकक्ष लोगों से आगे निकल पाएंगे। बच्चों की पढाई के समय सजग रहें,सुनिश्चित करें कि कहीं ऑनलाइन एडिक्शन के शिकार तो नहीं हो रहे। व्यायाम न सिर्फ आपको फिट बनाता है बल्कि जीवनशैली और पॉजिटिव सोच भी बनाने में सहायक होगा। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : इंडिगो सिंह अच्छे प्रोफेशनल के तौर पर आप हमेशा सीखते रहने का प्रयास करेंगे ताकि उम्र के साथ अनुभव बढे। आज अपने खाली समय का उपयोग करने के लिए कोई रचनात्मक कार्य शुरु कर सकते हैं,अच्छा लगेगा। प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले लोग अपने डाउट्स समय रहते दूर कर लें समस्या से बच सकते हैं। वर्तमान समय में ट्रिप के लिए कोई भीड़ वाली जगह सही नहीं होगा ,ऑफबीट डेश्टिनेशन चुन सकते हैं। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : नारंगी कन्या इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने की उम्मीद है,काम में सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल पुरस्कार में अपना नमांकन देने के लिए आपको काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। शैक्षणिक स्तर पर प्रतिद्वंदि का पछाड़ कर काफी आगे निकलने वाले हैं, अनअपेक्षित सफलता मिलेगी। आप में से कुछ लोग आज किसी जरुरी सेलिब्रेशन के लिए ऑफिस से छुट्टी लेने वाले हैं,उत्साहित रहेंगे। यदि किसी डेस्टिनेशन पर ठहरने की संभावना है तो अपने पसंद के अनुरुप पहले ही रिसार्ट बुक कर लें। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : केसरिया तुला एक लेखक के तौर पर अपना काम शुरु करने से पहले आपको सभी फैक्ट इकट्ठा कर लेना चाहिए। प्रतियोगिता परीक्षा में तुक्काबाजी मंहगी पड़ सकती है,नेगेटिव मार्क्स की स्थिति में ऐसा सोचें भी नहीं। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं,अब वित्तीय स्तर पर मजबूती आने वाली है। खेल के प्रति अपना प्यार महसूस कर किसी क्लब का में मेंबरशिप लेने का प्रयास कर सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को किराये से अच्छी आमदनी आने की संभावना है,आर्थिक स्तर पर राहत मिलेगी। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : डार्क ग्रीन वृश्चिक यदि किसी प्रतियोगिता को पहले ही प्रयास में सफल बनाने की मंशा है तो प्रयास भी उसी अनुकूल करें। सुकून के लिए किसी ऐसे जगह पर जाना जहां बेशुमार भीड़ हो कोई तुक नहीं बनता ,कुछ और सोचें। जानवरों के प्रति रहमदिल इंसान उनके लिए खाना और रहने का इंतजाम कर अच्छा महसूस करेंगे। फिटनेस के लेवल को हासिल करने के लिए प्रयासरत लोगों को रफ्तार पकड़ने की जरुरत है। काम के सिलसिले में किया जाने वाला नेगोशिएशन सफल रहने की उम्मीद नजर आ रही है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : क्रीम धनु प्रोफेशनल क्षेत्र में आपका आइडिया न सिर्फ सुना जाएगा बल्कि उस पर अमल भी किए जाने की संभावना है। कक्षा में जो कुछ चल रहा है उससे तालमेल बनाकर चलें,एक बार पिछड़ जाने पर गति पकड़ना कठिन होगा। यदि आप जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो किसी तरह की परेशानी में पड़ सकते हैं। जो लोग कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए ऑफ बीट डेस्टिनेशन पर फोकस करना सही रहेगा। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : नेवी ब्लू मकर प्रोफेशनल क्षेत्र में जिम्मेदारी से भागते रहने की प्रवृति नोटिस की जाने वाली है,सजग रहने की जरुरत है। स्कूल असाइनमेंट को जैसे तैसे पूरा कर लेने वाले पूरे नंबर आने की अपेक्षा न रखें,शार्ट कट नहीं चलेगा। घुमक्कड़ी के शौकिन लोग भीड़ भाड़ वाली जगह छोड़कर किसी नए और शांत जगह की खोज करेंगे। समाजिक कार्यों में रुचि लेना और लोगों के जीवन में साकारात्मकता लाना आपको बेहद सुकून देगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना होगा,संतुलित डाइट लें। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : परपल कुंभ जिस किसी जगह घूमने जाने वाले हैं वहां के वातावरण को देखकर खो जाने का एहसास होगा। हॉबी न सिर्फ आपको आनंद देता है बल्कि पसंद का काम करना एक थरेपी का साबित होता है। स्कूल का प्रोजेक्ट जमा करने से पहले उसकी जांच कर लें, गलती की कोई गुंजाइश न रहने दें। प्रतियोगिता पास करने में असमर्थ महसूस कर रहे तो निराश न हों मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। शेप में वापस आने के लिए लिए जिम ज्वाइन करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है,आगे बढें। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : मरुन मीन दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप कुछ भी कर जाते हैं, फिजूलखर्ची से बचना जरुरी है। किसी शांत या सुकूनदायक जगह की यात्रा पर जा सकते हैं,तरोताजा होने के लिए सही रहेगा। यदि आप अब भी अपनी वर्तमान अवस्था को स्वीकारने में असहज हैं तो आगे बढना संभव नहीं। चीजें अपने समयानुसार ही होती हैं चाहें आप जो भी कर लें ,हर काम के होने का अक तय वक्त है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : फिरोजा


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...