Tue, Aug 12, 2025
Whatsapp

आज का राशिफल 27 जनवरी 2022

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  PTC NEWS -- January 27th 2022 12:05 AM -- Updated: January 26th 2022 10:49 PM
आज का राशिफल 27 जनवरी 2022

आज का राशिफल 27 जनवरी 2022

Forecast for 27th Jan 2022 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: 91-172-2562832, 2572874 Delhi: 91-11-47033152/40532026 मेष - ARIES (Mar 21-Apr 20) बजट बनाकर चलें,खर्च पर नियंत्रण रहेगा। समझदारी और निष्पक्षतापूर्ण निर्णय ले सकेंगे। निगाह लक्ष्य पर टिकाए रहना होगा,सफल होंगे। घरेलू माहौल उत्साहपूर्ण रखने में सक्षम रहेंगे। जिम्मेदारी बढने वाली है,धैर्य से निपटा सकते हैं। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : नारंगी वृष - TAURUS (Apr 21-May 20) लंबे इंतजार के बाद करियर में उंचाई मिलने वाली है। फिजूलखर्ची से बचना होगा,बजट बिगड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के कारण घरेलू अशांति बढ सकती है। धार्मिक गतिविधि में हिस्सा लेने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी का मामला कानूनी दांव पेंच में फंसने के संकेत हैं। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : केसरिया मिथुन – GEMINI (May 21-Jun 21) सबआर्डिनेट की मदद से बेहतर प्रदर्शन रहेगा। आमदनी का प्रवाह बढने की उम्मीद है,धैर्य रखें। घर के बुजुर्ग से बातचीत करते समय शांतचित रहें। व्यायाम करने से उर्जावान और फिट महसूस करेंगे। विदेश यात्रा का अवसर मिलने वाला है,तैयार रहें। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : बॉटल ग्रीन कर्क - CANCER (Jun22-Jul 22) आगे बढ कर जिम्मेदारी लेना कार्यक्षेत्र में सफल बनाएगा। किसी को दिया गया उधार वापस मिल जाने की उम्मीद है। गलतफहमी परिवार के लोगों को बीच दरार बढा सकती है। आध्यात्मिक झुकाव बढने का सकारात्मक असर दिखाई देगा। प्रॉपर्टी सेल परचेज का काम संतोषजनक रहने वाला है। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : परपल सिंह - LEO (Jul 23-Aug 23) शेयर में पैसा लगा सकते हैं,निर्णय सही साबित होगा। घरेलू माहौल सुखद और संतोषजनक रहने वाला है। नए प्रोजेक्ट के कारण व्यस्त रहेंगे,संतुलन कठिन होगा। व्यायाम करने का अपेक्षित फायदा मिलने वाला है। अपनी क्षमता पर भरोसा रखकर लक्ष्य की तरफ बढते रहें। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : केसरिया कन्या - VIRGO (Aug 24-Sept 23) दिन सार्थक रहेगा,कुछ महत्वपूर्ण काम करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित रिजल्ट मिलने वाला है,भरोसा रखें। ट्रैडर्स की आमदनी बढने के संकेत हैं,प्रयास करते रहें। किसी प्रोजेक्ट में अच्छे प्रदर्शन से बॉस को खुश कर देंगे। कानूनी मामले में फंसे प्रॉपर्टी में दिलचस्पी लेना ठीक नहीं। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन तुला - LIBRA (Sept 24-Oct 23) उम्मीद से बेहतर आमदनी रहेगी,आय के नए श्रोत खुलेंगे। घरेलू स्तर पर सुख शांति बरकरार रहने की उम्मीद है। सेवा क्षेत्र में काम करने वालों के लिए स्थिति प्रतिकूल रहेगी। अच्छे पाचन की वजह से पसंदिदा खाना बेझिझक खा सकेंगे। विदेश जाकर पढाई करने के लिए अभी इंतजार करना होगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : पीला वृश्चिक - SCORPIO (Oct 24-Nov 22) स्थिति आपके अनुकूल रहेगी,काम में सफलता मिलने वाली है। वित्तीय स्तर पर सफल रहेंगे,आमदनी में बढोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन होगा,इसका फायदा मिलेगा। वेट कम करने के लिए किसी फिटनेस सेंटर का सहारा लेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का सही मौका है,समय आपके अनुकूल रहेगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : पिच धनु - SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21) जीवन में स्थायित्व आने का आभास कर सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल जाने वाला है। घरेलू मामले को धैर्य और गंभीरता के साथ निपटाएं। नेगेटिव कांपिटिशन से बचें,इससे क्षमता प्रभावित होगी। पढाई के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है,गर्व करेंगे। शुभ अंक : 7 शुभ रंग :मजेंटा मकर - CAPRICORN (Dec 22-Jan 21) अच्छे मनी मैनेजमेंट और स्किल के कारण सफलता मिलेगी। काम का तौर तरीका बदलने का फायदा होगा,संतुष्ट रहेंगे। घर में उत्साह और प्रेम का वातावरण रहेगा,सुकून मिलेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें,अच्छी बातों पर फोकस रखें। प्रॉपर्टी डील फायदेमंद रहेगा,बजट में काम हो जाने वाला है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : आसमानी कुंभ - AQUARIUS (Jan 22-Feb 19) आमदनी का जरिया खुलेगा,नया उद्दयम शुरु करेंगे। तनाव के कारण घरेलू शांति प्रभावित होने का खतरा है। प्रोफेशनल क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा,तारीफ मिलेगी। कम्यूनिकेशन स्किल सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। हल्के व्यायाम और मेडिटेशन से मन को सुकून मिलेगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : मरुन मीन - PISCES (Feb 20-Mar 20) परीक्षा परीणाम अपेक्षित रहेगा,मेहनत जारी रखें। लोन समय पर चुका पाना कठिन हो सकता है। नई चुनौती से सामना होने वाला है,तैयार रहना होगा। कार्यक्षेत्र में पहचान बनाना आसान नहीं,वक्त लगेगा। फिट रहने के लिए जरुरी कदम उठाना शुरु करेंगे। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : बैंगनी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK