महापंचायत के बाद किसानों के साथ दिल्ली रवाना हुए पूर्व MLA दौलतपुरिया

By  Arvind Kumar February 4th 2021 01:16 PM

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) जींद महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत के आह्वान के बाद आज फतेहाबाद के किसान सैकड़ों की संख्या में अपने वाहनों में दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए। फतेहाबाद के पूर्व विधायक और पूर्व बीजेपी नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया की अगुवाई में जिलेभर के किसानों ने दिल्ली के टिकरी बॉर्डर के लिए कूच की। फतेहाबाद के भानगढ़ के सभी वाहनों को एकत्र किया गया और उसके बाद दिल्ली बॉर्डर की ओर किसानों का कफिला निकला।

Farmers Protest News महापंचायत के बाद किसानों के साथ दिल्ली रवाना हुए पूर्व MLA दौलतपुरिया

वाहनों पर किसानों ने किसान यूनियन के झंडे लगाए हुए थे। रवानगी से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए फतेहाबाद के पूर्व विधायक और पूर्व बीजेपी नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि आज वह अपने किसान साथियों के साथ दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हो रहे हैं। फतेहाबाद के हरगांव से पांच से छह वाहन आज दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं।

Farmers Protest News महापंचायत के बाद किसानों के साथ दिल्ली रवाना हुए पूर्व MLA दौलतपुरिया

बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा की वह 6 फरवरी तक दिल्ली रहेंगे और उसके बाद किसानों के द्वारा जो 3 घंटे के रोड जाम का आह्वान किया गया है उस में भाग लेंगे। वहीं विदेशी हस्तियों के द्वारा किसानों के पक्ष में किए गए ट्वीट को लेकर भी बलवान सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। बलवान सिंह ने कहा कि यह हमारे देश का आंतरिक मामला है विदेशी लोगों को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- जींद महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचे लोग, किसान नेता राकेश टिकैत ने भरा जोश

यह भी पढ़ें- दिल्ली हिंसा में वांछित दीप सिद्धू और उसके साथियों की सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

Farmers Protest News महापंचायत के बाद किसानों के साथ दिल्ली रवाना हुए पूर्व MLA दौलतपुरिया

इसलिए वह प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि वह कृषि कानून को वापस ले। बलवान सिंह ने कहा कि फरवरी महीने में वह फतेहाबाद में एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकालेंगे जिसमें बड़े किसान नेता की शिरकत करेंगे, फिलहाल आज वह सैकड़ों की संख्या में किसानों के साथ दिल्ली बॉर्डर की ओर कूच कर रहे हैं।

Related Post