Advertisment

india covid update: अप्रैल 2020 के बाद पहली बार नए COVID-19 केसों का आंकड़ा 1000 से कम

author-image
Vinod Kumar
New Update
india covid update: अप्रैल 2020 के बाद पहली बार नए COVID-19 केसों का आंकड़ा 1000 से कम
Advertisment
भारत में 715 दिनों में पहली बार कोविड-19 के 1,000 से भी कम नए मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,29,044 हो गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,000 से भी नीचे पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 715 दिनों में सबसे कम है। भारत में 24 घंटों में 913 मरीज सामने आए हैं। वहीं, 13 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,21,358 पर पहुंच गयी है। देश इस दौरान एक दिन में 1316 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। India witnessing gradual Covid case rise देश में एक्टिव केसों की संख्या 12 हजार 597 है, जो 714 दिनों के बाद 13 हजार से कम आए हैं। एक्टिव केसों में कुल संक्रमण का 0.03 प्रतिशत शामिल था। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना रिकवरी रेट वर्तमान में 98.76 प्रतिशत है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 0.29 प्रतिशत है। देश में कोरोना से हुई कुल रिकवरी 4,24,95, 089 है। कोविन डैशबोर्ड के अनुसार, देश में अब तक 184.70 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,84,70,83,279 है।
Advertisment
publive-image विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि यूके में कोविड-19 का एक नया वैरिएंट पाया गया है। साथ ही कहा कि XE नाम का यह नया वैरिएंट कोरोना के किसी भी वैरिएंट से ज्यादा संक्रामक हो सकता है। XE एक 'पुनः संयोजक' (Recombinant) जोकि BA'1 और BA.2 Omicron का म्यूटेशन है। 'पुनः संयोजक' म्यूटेशन तब पैदा होता है, जब कोई मरीज कोरोना के कई प्रकार के वैरिएंट से संक्रमित हो जाता है। publive-image विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि नया वैरिएंट XE ओमिक्रोन के सब-वैरिएंट BA.2 की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, 'शुरुआती अनुमान BA.2 की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक के संकेत देता है। हालांकि, इसके लिए और पुष्टि की आवश्यकता है।  
-
covid-19 covid corona-update corona-cases corona-vaccination
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment