Thu, May 29, 2025
Whatsapp

झज्जर पहुंचे जी-20 डेलीगेट्स, तिलक और फूल मालाओं से किया गया स्वागत

जी 20 डेलीगेट्स का हरियाणा के झज्जर जिले में दिल खोलकर स्वागत किया गया। हरियाणवी कल्चर के अनुसार मान और सम्मान का प्रतीक पगड़ी बांध कर जी 20 डेलिगेट्स का स्वागत किया गया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Shivesh jha -- March 04th 2023 05:24 PM
झज्जर पहुंचे जी-20 डेलीगेट्स, तिलक और फूल मालाओं से किया गया स्वागत

झज्जर पहुंचे जी-20 डेलीगेट्स, तिलक और फूल मालाओं से किया गया स्वागत

जी 20 डेलीगेट्स का हरियाणा के झज्जर जिले में दिल खोलकर स्वागत किया गया। हरियाणवी कल्चर के अनुसार मान और सम्मान का प्रतीक पगड़ी बांध कर जी 20 डेलिगेट्स का स्वागत किया गया। विदेशी मेहमानों को हरियाणवी खान पान और हरियाणवी रीतिजी 20 डेलीगेट्स का हरियाणा के झज्जर जिले में दिल खोलकर स्वागत किया गया। हरियाणवी कल्चर के अनुसार मान और सम्मान का प्रतीक पगड़ी बांध कर जी 20 डेलिगेट्स का स्वागत किया गया। विदेशी मेहमानों को हरियाणवी खान पान और हरियाणवी रीति रिवाजों से भी रूबरू करवाया गया। 

झज्जर जिले के प्रतापगढ़ फार्म में 4 बसों में 120 प्रतिनिधि झज्जर पहुंचे। यहां पहुंचने पर सबसे पहले प्रतापगढ़ फार्म के संचालक प्रदीप फोगाट ने मेहमानों का स्वागत किया। G20 डेलिगेट्स ने हरियाणवी संगीत, नृत्य और संस्कृति को देखकर खूब प्रशंसा की।


हरियाणवी नृत्य ढोल नगाड़े और संगीत से मेहमानों का खूब मनोरंजन किया गया। हरियाणा के पशुपालन, खेती और हरियाणा के इतिहास को जानने में विदेशी मेहमानों ने खूब रुचि दिखाई। बाद में जी 20 डेलिगेट्स को खाने में देशी घी का चूरमा, बाजरे की खिचड़ी, सरसों का साग, बाजरे और मक्के की रोटी और लहसुन की चटनी परोसा गया। विदेशी मेहमानों ने न सिर्फ यहां खाने का आनन्द उठाया बल्कि उस खाने के बनाने की विधि से भी जानी।

जी 20 देशों के प्रतिनिधमंडल के इस दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे। मीडिया को भी सुरक्षा की दृष्टि से इस कार्यक्रम से दूर रखा गया। चप्पे-चप्पे पर झज्जर पुलिस के 500 से ज्यादा जवान नजर बनाए रहे ताकि कार्यक्रम में किसी तरह का कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो।

हरियाणा के बारे में कहा जाता है कि देशां मैं देश हरियाणा जित दूध दही का खाणा और इसी दूध दही के खाने के साथ हरियाणवी जोश, संगीत और परम्परा के साथ जी 20 डेलीगेट्स का स्वागत किया गया। जिससे जी 20 डेलिगेट्स बेहद खुश नजर आए।

- With inputs from agencies

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK