बीजेपी को बड़ा झटका, पुलिस कर्मचारी संघ कांग्रेस के पक्ष में करेगा मतदान
बीजेपी को बड़ा झटका, पुलिस कर्मचारी संघ कांग्रेस के पक्ष में करेगा मतदान[/caption]
सतपाल शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार वादे पर खरा नहीं उतरी और इस बार के घोषणापत्र में तो इस वादे का जिक्र तक नहीं है। जिससे पुलस कर्मचारी संघ नाराज है। सतपाल शर्मा ने कहा कि पुलिस कर्मचारी संघ बीजेपी की इस वादाखिलाफी से नाराज है और आने वाले इस चुनाव में अब पुलिस कर्मचारी संघ बीजेपी का समर्थन नहीं करेगा और ना ही बीजेपी को वोट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : VIDEO: हरियाणा पुलिस कर्मचारी (एसोसिएशन) संघ ने किया चुनाव में हुड्डा का समर्थन
बता दें कि संघ ने इस बार कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला लिया है। बीते दिनों सतपाल शर्मा ने इस सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की थी। जिसमें हुड्डा ने आश्वासन दिया था कि पुलिस कर्मचारियों की सभी मांगों को पहली कलम से पूरा किया जाएगा। ऐसे में पुलिस कर्मचारी (एसोसिएशन) संघ का यह कदम बीजेपी को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
---PTC NEWS---