लोकसभा चुनाव से पहले BJP को लगा झटका, सांसद अजय प्रताप सिंह ने छोड़ी पार्टी
ब्यूरोः लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने आज यानी शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
BJP Rajya Sabha MP Ajay Pratap Singh resigns from the party. pic.twitter.com/W26tD0CA11
— ANI (@ANI) March 16, 2024
मध्य प्रदेश के सांसद ने अपना इस्तीफा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजा। सिंह ने अपना त्यागपत्र पोस्ट करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया।
अजय प्रताप सिंह को मार्च 2018 में भाजपा द्वारा संसद के उच्च सदन के लिए नामित किया गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होगा। उन्हें पार्टी द्वारा दोबारा नामित नहीं किया गया था।
-