Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

जेल के बाहर आते ही राम रहीम ने दिया 'चुनावी संदेश'! 'भगदड़ ना करें...जैसा बताया है वैसा करें'

Written by  Vinod Kumar -- October 15th 2022 10:53 AM -- Updated: October 15th 2022 11:40 AM
जेल के बाहर आते ही राम रहीम ने दिया 'चुनावी संदेश'! 'भगदड़ ना करें...जैसा बताया है वैसा करें'

जेल के बाहर आते ही राम रहीम ने दिया 'चुनावी संदेश'! 'भगदड़ ना करें...जैसा बताया है वैसा करें'

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आ गया। 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया राम रहीम यूपी के बागवात आश्रम में रहेगा। जेल से बाहर आने पर उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर 2 मिनट 10 सेकेंड का प्रवचन भी किया। प्रवचन में राम रहीम ने एक संदेश दिया इस संदेश को आदमपुर उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राम रहीम ने कहा कि जैसा आपको बोला था, मानते रहना। जैसे भी आपको जिम्मेदार लोग बताएंगे, वैसा ही करना। मनमर्जी नहीं करनी है। संदेश के शुरूआत में राम रहीम ने कहा कि मैं बरनावा पहुंच चुका हूं। आप लोग पहले की तरह ही आदेश मानते रहना। हमें आप लोगों पर गर्व है। राम रहीम ने अनुशासन बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की कोई भगदड़ नहीं करने को भी कहा। इससे पहले गुरमीत राम रहीम को जेल से लेने के लिए 2 गाड़ियां पहुंची थी, जिसमें उनके नजदीकी लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि उनकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी उसे लेने के लिए आई थी। राम रहीम को पैरोल मिलने पर विपक्ष लगातार बीजेपी पर आरोप लगा रहा है। बीजेपी का आरोप है कि चुनावी फायदा उठाने के लिए बीजेपी राम रहीम को पैरोल दे रही है। विपक्ष का कहना है कि आदमपुर उपचुनाव के चलते राम रहीम को बेल दी गई है।


Top News view more...

Latest News view more...