आखिरकार रिहा हुईं प्रियंका शर्मा, SC ने बंगाल सरकार को लगाई फटकार
रिहाई के बाद प्रियंका ने बताया कि रिहा करने से पहले उनसे जबरन माफीनामा लिखवाया गया। जिसको लेकर प्रियंका ने कहा कि वो पीछे नहीं हटेंगी और इसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगी।[caption id="attachment_295481" align="aligncenter" width="700"]
आखिरकार रिहा हुईं प्रियंका शर्मा, SC ने बंगाल सरकार को लगाई फटकार[/caption]
गौरतलब है कि भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकर्ता प्रियंका को ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड इमेज शेयर करने पर हिरासत में लिया गया था। प्रियंका शुक्रवार से कोलकाता की जेल में बंद थी। प्रियंका की रिहाई के लिए उनके परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी।
यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड इमेज शेयर करने पर बीजेपी कार्यकर्ता को राहत