Fri, May 23, 2025
Whatsapp

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश से तापमान लुढ़का, 21 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार

पिछले तीन दिनों से हिमचाल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के साथ-साथ तेज हवा चल रही है। वहीं, राज्य में लगातार बारिश-बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट आई है जिससे ठंड एक बार फिर लौट आई है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 19th 2023 12:14 PM -- Updated: March 19th 2023 12:15 PM
हिमाचल में  बर्फबारी और बारिश से तापमान लुढ़का, 21 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश से तापमान लुढ़का, 21 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार

पिछले तीन दिनों से हिमचाल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के साथ-साथ तेज हवा चल रही है। वहीं,  राज्य में लगातार बारिश-बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट आई है जिससे ठंड एक बार फिर लौट आई है।

शनिवार को शिमला, मंडी, मनाली सहित कई इलाकों में घने बादल नजर आए थे। अटल टनल और लाहौल में भी तेज बर्फबारी देखने को मिली। इससे सैलानियों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है।


मौसम विभाग के मुताबिक, 21 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में मौजम खराब रहेगा, जबकि 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी दिया गया है। वहीं, ऊना में बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और तापमान में बड़ गया है।

बीते शनिवार को मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री रहा और अधिकतम तापमान 5 डिग्री रहा था। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने जारी चेतावनी में घाटी में लोगों और सैलानियों को नदी-नालों से दूर रहने को का कहा है।

यह बारिश और बर्फबारी किसान और बागवानों के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है, लेकिन कई जगहों में ओलावृष्टी के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिन के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट जारी है जिससे मटर, फूलगोभी, बीन, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च को नुकसान हो सकता है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK