Wed, Jun 18, 2025
Whatsapp

सिरसा पहुंची महिला हॉकी टीम की कप्तान पूनिया, इसे बताया टीम का अगला टारगेट

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- August 12th 2022 03:14 PM
सिरसा पहुंची महिला हॉकी टीम की कप्तान पूनिया, इसे बताया टीम का अगला टारगेट

सिरसा पहुंची महिला हॉकी टीम की कप्तान पूनिया, इसे बताया टीम का अगला टारगेट

सिरसा/सुरेन सावंत: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया सिरसा पहुंची। सविता का सिरसा में शानदार स्वागत किया गया। अपनी बहिन के घर पहुंची सविता पूनिया ने कहा कि 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेल में हॉकी टीम को पदक मिला है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा की खेल नीति को सराहा है। सविता पूनिया ने कहा कि उनकी टीम की नजर अब एशियन गेम्स पर है। एशियन गेम्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में सीधे क्वालीफाई करेगी। द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया सविता पुनिया ने कहा कि खिलाड़ी को कभी हौंसला नहीं छोड़ना चाहिए। परिवार का सहयोग मिलने से खिलाड़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्हें नहीं लगता कि किसी खिलाड़ी में कोई कमजोरी रही है। सामूहिक प्रयास अच्छे थे और उसका एक काम टीम के प्रोत्साहन का भी था। उनका पूरा ध्यान गोलकीपिंग पर है। उनपर कप्तानी का कोई दबाव नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी उनको तीन सप्ताह का आराम मिला है। इसके बाद उनका कैंप लगेगा। दिसंबर में उनके मैच आयोजित होंगे। उनका पूरा फोकस अगले साल होने वाली एशियन गेम्स पर रहेगा। सविता पूनिया ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति बेहतरीन है। अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी भी हरियाणा की खेल नीति को सराहते हैं। बता दें कि सविता पुनिया भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रमंडल खेलों में सविता पुनिया का प्रदर्शन शानदार रहा था। बॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मुकाबले को भारत ने 2-1 से जीता था। भारत ने न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। टीम इंडिया की जीत में कप्तान सविता पूनिया का अहम रोल रहा था। सविता ने शूटआउट में चार बचाव किए।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK