Sat, Apr 1, 2023
Whatsapp

राज्य के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, केंद्र से मिला 136.20 करोड़

स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार की सहायता से हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल सकती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने हिमाचल राज्य के लिए 136.20 करोड़ रुपये जारी किया है।

Written by  Jainendra Jigyasu -- March 10th 2023 12:21 PM
राज्य के सरकारी स्कूलों की  बदलेगी तस्वीर,  केंद्र से मिला  136.20 करोड़

राज्य के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, केंद्र से मिला 136.20 करोड़

स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार की सहायता से हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल सकती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने हिमाचल राज्य के लिए 136.20 करोड़ रुपये जारी किया है।

विश्व बैंक पोषित इस प्रोजेक्ट स्ट्रेथनिंग टीचिंग लर्निंग एंड रिजल्ट फार स्टेट्स (स्टार्स प्रोजेक्ट) के तहत हिमाचल प्रदेश को छह साल में 600 करोड़ रुपये मिलना प्रस्तावित हुआ है।  इस राशि से राज्य के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारी जाएगी। के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2021-22 व 2022-2023 के लिए हिमाचल को 136.20 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। 


स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में निजी विद्यालयों की तरह सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रोजेक्ट के माध्यम से प्री प्राइमरी स्कूलों को मजबूत किया जाएगा। स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में अधिक कंप्यूटर लगाए जाएंगे। शिक्षकों के प्रशिक्षण केंद्र आधुनिक किए जाएंगे। शिक्षकों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा।


- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...