Wed, May 21, 2025
Whatsapp

कांग्रेस पर भड़के अनिल विज, कहा - पूर्वोत्तर में विकास किया होता तो हथियार नहीं उठाते लोग

जिस तरह विपक्ष एकजुटता पर बल दे रही है उस स्थिति में पूर्वोत्तर के इन राज्यों में भाजपा का यह जीत उसे लोकसभा चुनाव में और मजबूती देने का काम करेगी।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Shivesh jha -- March 03rd 2023 02:37 PM
कांग्रेस पर भड़के अनिल विज, कहा - पूर्वोत्तर में विकास किया होता तो हथियार नहीं उठाते लोग

कांग्रेस पर भड़के अनिल विज, कहा - पूर्वोत्तर में विकास किया होता तो हथियार नहीं उठाते लोग

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में भाजपा गठबंधन कि जीत के बाद हर जगह भाजपा की ही चर्चा हो रही है। जिस तरह विपक्ष एकजुटता पर बल दे रही है उस स्थिति में पूर्वोत्तर के इन राज्यों में भाजपा की यह जीत उसे लोकसभा चुनाव में और मजबूती देने का काम करेगी।

पूर्वोत्तर में जीत के बाद हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने लगभग 48 बार क्षेत्र का दौरा किया और लोगों के दिलों में जगह बनाई। 


उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये राज्य हमेशा से विकास के लिए तरसते रहे हैं। इन राज्यों में यदि कांग्रेस ने कुछ काम किया होता तो यहाँ के लोग हथियार नहीं उठाते।

बता दें कि नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय में भाजपा गठबंधन की जीत पर पूरे देश में भाजपा जश्न मना रही है।

- With inputs from agencies

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK