
चंडीगढ़। हरियाणवी डांसर व सिंगर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू की कुछ तस्वीरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में सपना चौधरी अपने पति वीर साहू के साथ नजर आ रही हैं और जरूरतमंद लोगों को कंबल बांट रही हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार को सपना चौधरी की शादी की सालगिरह थी। सालगिरह को सपना चौधरी ने कुछ अलग तरह से मनाने का सोचा और जरूरतमंदों की सहायता की।

गौर हो कि अक्टूबर महीने में सपना चौधरी ने बेटे को भी जन्म दिया था। उस समय उन्होंने अपनी शादी का भी खुलासा किया था।
यह भी पढ़ें- 26 जनवरी की परेड के लिए हजारों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर बॉर्डर पर पहुंचे किसान
यह भी पढ़ें- आंदोलन में जान गवां चुके किसानों के परिवार को नौकरी दे हरियाणा सरकार: हुड्डा

बता दें कि हरियाणा डांसर सपना चौधरी के जलवों के दीवाने लाखों हैं। सोशल मीडिया पर वह एक पॉप्युलर स्टार हैं। उनके डांस वीडियो तहलका मचा रहे हैं। हरियाणवी डांसर, एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) न सिर्फ हरियाणा बल्कि पंजाबी, भोजपुरी और बॉलीवुड में भी अपने डांस के जलवे बिखेर चुकी हैं।